गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम मे शामिल मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 03 लाख रूपए का करेंगे भुगतान। मुख्यमंत्री ने 1 जनवरी से 15 जनवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय:13 लाख क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 27 लाख रूपए की राशि ऑन लाईन अंतरित की। गौठान समितियों को 2ः23 करोड़ रुपए का किया गया भुगतान। महिला समूहों के खाते में 01 करोड़ 53 लाख रूपए की लाभांश राशि अंतरित की गई। छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई 2020 से गोधन योजना शुरु हुई है। योजना में 2 रुपए प्रति के किलो की दर से अब तक 100ः86 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई। गोबर विक्रेताओं को अब तक किया गया 201ः72 करोड़ रूपए का भुगतान। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक किया गया है 175ः64 करोड़ रूपए का भुगतान। इस तरह गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक 395ः35 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इस बार भी 1 से 15 जनवरी  पखवाड़े में गोबर खरीदी के लिए प्रदेश के स्वावलंबी गौठनों ने कृषि विभाग की तुलना में अधिक राशि का भुगतान किया। गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई 4ः27 करोड़ रुपए की राशि में से 2ः52 करोड़ रुपए का भुगतान 4690 स्वावलंबी गौठानों ने अपने संसाधनों से और 1।75 करोड़ रूपए का भुगतान कृषि विभाग द्वारा किया गया। स्वावलंबी गौठनों द्वारा अब तक 37ः71 करोड़ रुपए के गोबर की खरीदी की गई है। गौठनों में अब तक 4 रुपए लीटर में खरीद गया 1 लाख 20 हजार 171 लीटर गौमूत्र। गौमूत्र से बनाए गये कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से महिला स्व सहायता समूहों को हुई 23ः98 लाख रूपए की आय। पैरा दान की अपील पर किसानों ने गौठनों में किया 15ः68 लाख क्विंटल पैर दान। गोबर से अब तक 27 लाख क्विंटल से अधिक कम्पोस्ट का उत्पादन। गोधन न्याय योजना से 3 लाख 98 हजार से अधिक ग्रामीण लाभान्वित। राज्य में स्वीकृत 10 हजार 921 गौठनों में से 9596 गौठान निर्मित। गौठनों में आय मूलक गतिविधियों से महिला स्व सहायता समूह ने अब तक 105।18 करोड़ रुपए की आय अर्जित की। गौठनों में 11 हजार 477 महिला स्वसहायता समूहों की 1 लाख 31 हजार 898 महिलाएं कार्यरत हैं।