शहडोल की पॉलिटेक्निक हॉस्टल के पीछे लंबे समय से चल रहा नशाखोरी
शहडोल। जिले के पॉलिटेक्निक हॉस्टल के पीछे लगातार कई दिनों से लड़के एवं लड़कियां नशीला पदार्थ का सेवन करते हुए दिखाई देते है।ं अपराधिक प्रवृत्ति के लड़के भी अक्सर यहां पर झुंड में खड़े दिख जाएंगे। नशाखोरी में लिप्त लड़के और लड़कियां आपको यहां अक्सर मडराते हुए दिखाई दे देंगे। जानकारी के अनुसार किसी नानी के ठेले नामक जगह पर यह लड़के और लड़कियां जमघट बनाकर के नशा करते हैं। आशंका है कि आने वाले समय में यह कोई हादसा का रूप ले सकता है।