खप्पर तोड़कर घर में घुसा आरोपी, सोती हुई महिला को बनाया हवस का शिकार, पहुंचा सलाखों के पीछे

खप्पर तोड़कर घर में घुसा आरोपी, सोती हुई महिला को बनाया हवस का शिकार, पहुंचा सलाखों के पीछे
शहडोल। जिले की गोहपारू पुलिस ने कच्चे मकान का खप्पर तोड़कर महिला के साथ दुराचार करने वाले दुराचारी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी महिला के साथ पहले भी जंगल में दुष्कर्म किया था। लेकिन लोक-जज्जा के कारण महिला किसी को नहीं बताई थी। दरअसल, 20 जनवरी की रात नवगंवा निवासी हेतराम चैधरी घर का खप्पर निकालकर अंदर घुसा और सो रही महिला का मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह से उसके चंगुल से छुटकर महिला ने मदद के लिए गुहार लगाई, जिससे लोगों को देखकर आरोपी हेतराम भाग गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर गोहपारू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पकड़ा गया शख्स पीड़िता के साथ पूर्व में खन्नौधि के जंगल में रेप किया था, लेकिन लोक-लज्जा के डर के चलते महिला ने किसी को नहीं बताई थी। जिसका नतीजा यह हुआ कि आरोपी का हौसला बुलंद हो गया। और 20 जनवरी को उसने फिर खप्पर तोड़कर पीड़िता के घर में घुसा और उसे हवस का शिकार बनाया। वहीं गोहपारू थाना प्राभारी सुभाष दुबे का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।