ग्राम पथखई में गरम कपड़े, कम्बल एवं शाल का वितरण
शहडोल। रोटरी क्लब विराट शहडोल द्वारा ग्राम पथखई में पहुंच कर ग्रामीणों को सर्वप्रथम नशा ना करने की अपील की, रोटेरियन नरेश कुमार सिंघल ने विस्तृत से नशे के दुष्परिणाम के बारे में बतलाया,स फिर सभी को गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया,कार्यक्रम के सहायक प्रांतपाल रो विनय तिवारी, क्लब के वर्तमान अध्यक्ष रो महेंद्र सराफ, सचिव रो सुशील खोडियार, रो नरेश सिंघल, रामावतार गोले, प्रकाश ओचानी, जयसुख चावड़ा, पीएचएफ अशोक बजाज, रोटेरियन राकेश सिंह बघेल, रो सुरेश जेठानी एवं रो अशोक शराफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरदार जसवीर सिंह एवं ग्राम पथखई के ही विनोद कुमार गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।