बनगवां नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह ढाई सौ समर्थको के साथ भाजपा में की घर वापसी लंबी गाडियो का काफिला चर्चा का विषय @उमा तिवारी

बनगवां नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह ढाई सौ समर्थको के साथ भाजपा में की घर वापसी
लंबी गाडियो का काफिला चर्चा का विषय
(उमा तिवारी)
कोतमा। भाजपा से बगावत करके बनगवां नगर परिषद चुनाव में पार्षद की जीत के बाद नगर परिषद का निर्दलीय अध्यक्ष बनकर अपनी राजनैतिक ताकत का अहसास कराने वाले बनगवां नगर परिषद के अध्यक्ष यसवंत सिंह ने शुक्रवार को आधा दर्जन पार्षदो और सैकडो समर्थको के साथ भाजपा में घर वापसी करके अनूपपुर की राजनैतिक गतिविधियों में एका-एक सक्रियता ला दी। यहां पर यह बता दिया जाये कि भाजपा के लाख प्रयास के बावजूद भी नगर परिषद के चुनाव में भाजपा को अध्यक्ष पद पर पटकनी देने के बाद जसवंत सिंह की राजनैतिक ताकत बढती गई और आज उन्होंने जिस तरह लंबी गाडियो के काफिले के साथ सैकडो समर्थको को लेकर बनगवां राजनगर से अनूपपुर की ओर निकले तो एक तरह लोगो के समझ में नही आ रहा था यह किसका काफिला जा रहा है। परंतु धीरे-धीरे जैसे ही यह खबर फैलती गई वैसे-वैसे राजनैतिक गलियारो में यह चर्चा होने लगी कि यसवंत सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद कोतमा का राजनैतिक समीकरण भी बदलेगा।
बिसाहू लाल के सामने ली सदस्यता
बनगवां नगर परिषद के अध्यक्ष यसवंत सिंह के साथ पार्षद सविता बृजेष कुषवाहा, राज कुमारी सिंह, एटक के वरिष्ठ नेता राम कुमार तिवारी, ऋषिकेष चटर्जी, भागवत सिंह, दीपांकर सेन गुप्ता, सुनील जैन, भीम सिंह सहित ढाई सौ समर्थको के साथ प्रदेष सरकार के कैबिनेट मंत्री बिसाहू लाल सिंह एवं भाजपा के प्रदेष उपाध्यक्ष श्याम जी महाजन भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजेष गौतम की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। यहां पर यह विषेष उल्लेखनीय है कि यषवंत सिंह के भाजपा में शामिल होने में डूमरकछार नगर परिषद के अध्यक्ष सुनील चैरसिया ने मुख्य भूमिका निभाई। वहीं यषवंत सिंह के शामिल होने से जहां एक ओर कोयलांचल क्षेत्र में भाजपा की दमदार मौजूदगी होगी तो दूसरी ओर आगामी विधानसभा के चुनाव के दौरान अब टिकट के दौड में एक दो नामो की शामिल होने की संभावना बढ गई है।