राजनीतिक दृष्टि से भारत में पहला बलिदान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का हुआ:आलोक तिवारी @अशोक नगर से भारतेन्द्र सिंह बेस

 :- साल 2823 के शुरुआत में हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक, जिसमे संगठन के कार्यों की हुई समीक्षा, के साथ आगामी कार्यक्रमों पर किया गया विचार विमर्श 

मुंगावली -डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 
भारत की एकता, अखंडता तथा स्वाभिमान के लिए एक देश में दो निशान दो प्रधान दो संविधान नहीं चलेंगे, यह कहते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरु की सरकार से इस्तीफा दिया था। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने नए साल की पहली जिला कार्यसमिति की बैठक जिले के मुंगावली स्थित आर.के. गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भारत की एकता, अखंडता की रक्षा के लिए डॉ. मुखर्जी ने अपने प्राणों की आहुति दी। और इस तरह राजनीतिक दृष्टि से भारत में पहला बलिदान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का हुआ। और उनके सपने को भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने साकार किया जहां कश्मीर से धारा 370 को हटाकर वहां का विशेष दर्जा समाप्त कर समान नागरिकता का अधिकार देशवासियों को दिया। उन्होंने कहा कि नेहरू की नीतियां हमेशा दोयम दर्जे की रही। उनकी मानसिकता और विचारधारा ऐसी थी कि उन्होंने स्वयं कहा कि मैं जन्म से हिंदू हूं लेकिन दुर्घटना वश। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता समर्पण भाव से काम करता है और संगठन के संचालन के लिए आगामी 11 फरवरी को दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण निधि जुटाने का काम शुरू किया जाएगा जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पण भाव से सहयोग प्रदान करना है। बैठक में उपस्थित राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने आगामी 5 फरवरी से 25 फरवरी तक निकाली जाने वाली विकास यात्रा के संबंध में विस्तार से जानकारी साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों पर खर्च हुए बजट के संबंध में जानकारी दी। इसके पूर्व बैठक का शुभारंभ भाजपा के पित्र पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान जिला मंत्री रविंद्र लोधी को बूथ प्रबंधन के लिए नियुक्त किया गया, जिसमें तय किया गया कि बूथ पर यदि कोई संशोधन करना है, तो वह करेंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री नंद लाल यादव ने किया एवं आभार व्यक्त मुकेश कलावत द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव, गजराम सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भानु रघुवंशी ,उमेश रघुवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिरनाम सिंह यादव, नारायण प्रसाद शर्मा, भूपेंद्र द्विवेदी, अशोकनगर नपाध्यक्ष नीरज मनोरिया, मुंगावली नव नयुक्त मंडल अध्यक्ष राजेश यादव सरपंच, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ हरवीर सिंह रघुवंशी बलवीरसिंह यादव मीडिया प्रभारी मुंगावली सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान विगत दिनों भाजपा परिवार की दिवंगत आत्मा