जिला जेल में बंदियों को पेवर ब्लाक (सीमेंट) बनाने के प्रशिक्षण का शुभारम्भ

जिला जेल में बंदियों को पेवर ब्लाक (सीमेंट) बनाने के प्रशिक्षण का शुभारम्भ
उमरिया। जेल अधीक्षक डी. के. सारस ने बताया कि 9 बंदियों के समूह को गायत्री परिवार उमरिया के साधक संतोष सोनी एवं लाल बहादुर सिंह के द्वारा सभी संसाधन जुटाकर बंदियों को पेवर ब्लाक बनाने का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। बंदियों के द्वारा पेवर ब्लाक बनाने की विधि सीखकर प्रारंभिक तौर पर 24 नग पेवर ब्लाक बनाये गए है। इसका महत्त्व तथा सामग्री की जानकारीध् मात्रा के बारे प्रशिक्षक लाल बहादुर सिंह ने बंदियों को सम्पूर्ण जानकारी दी। उप अधीक्षक एम.एस. मरावी ने इस अवसर पर कहा कि पेवर ब्लाक का उपयोग आवासीय परिसर, पेट्रोल पम्प एवं प्रत्येक बड़े कारखाने परिसर, कार्यालय परिसर में उपयोग होता है। जेल के सम्पूर्ण परिसर को पेवर ब्लाक का उपयोग कर सुरक्षित बनाया जा सकेगा। यह प्रशिक्षण विभागीय तौर पर एवं समाज में जाकर बंदियों को स्वरोजगार के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रशिक्षण से बंदियों में प्रसन्नता है। जेल अधीक्षक डी. के. सारस द्वारा प्रशिक्षको को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जेल में ड्यूटीरत अधिकारी कर्मचारी प्रहरी द्वारा बंदियों को अनुशासन में रखकर प्रशिक्षण में सम्मलित करायें।