बालिकाओं को आपदा प्रबंधन के बारे में दी गई जानकारी

बालिकाओं को आपदा प्रबंधन के बारे में दी गई जानकारी
शहडोल। अधीक्षक बालिका संरक्षण गृह श्रीमती संजीता भगत ने जानकारी दी है कि बालिका संप्रेक्षण गृह में निवासरत बालिकाओं को होमगार्ड के सैनिकों द्वारा आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए पानी में डूबने से कैसे बचाया जा सकता है, आपातकालीन स्ट्रक्चर बनाना, गैस सिलेंडर में आग लगने पर किस प्रकार से सुरक्षा की जा सकती है सहित अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षात्मक जानकारियां भी दी गई। इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड शहडोल की पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती कल्याणी बाजपेई, तबस्सुम खान, सुनीता शर्मा व संस्था के अन्य कर्मचारी व निवासरत बालिकाएं उपस्थित थी।