आरोपी क्रूर पति को गोहपारू पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
शहडोल। 2 फरवरी को फरियादिया अपने पिता खेम सिंह नि कनाड़ी कल्ला थाना जयसिंहनगर एवं मामा जीतराम सिंह नि नौगई थाना जयसिंहनगर के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई की इसकी शादी शादी वर्ष 2015 मे ग्राम मलमाथर के दौली सिंह के लड़का भागवेन्द्र सिंह गोड़ से हुई थी। फरियादिया का पति भागवेन्द्र सिंह गोड़ आये दिन छोटी छोटी घरेलू बातो को लेकर इसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था एवं इसके साथ मारपीट करते रहता था। दिनांक 26 जनवरी 2023 को सुबह 8ः00 बजे फरियादिया अपने किचेन मे खाना बना रही थी तभी इसका पति भागवेन्द्र सिहं आया और समय से खाना नही बनाने की बात को लेकर फरियादिया के साथ वाद विवाद कर मां बहन की बुरी बुरी गाली दिया व हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा तथा किचेन मे चुल्हे पर बनने के लिये गंजी मे रखा गर्म दाल खौलता हुआ उठाकर फरियादिया के चेहरा फेंक दिया जिससे फरियादिया के बाया गाल जल गया तब फरियादिया द्वारा अपने मायके मे घटना की बात बताई गई जो उसके मायके वाले जयसिहंनगर अस्पताल मे उसका इलाज करवाये इलाज कराने के बाद थाना गोहपारु आकर पति के विरुद्ध रिपोर्ट की है। थाना गोहपारु पुलिस द्वारा मामला गंभीर होने से तत्काल आरोपी पति भागवेन्द्र सिंह पिता दौली सिहं उम्र 30 वर्ष नि मलमाथर थाना गोहपारु के विरुद्ध अपराध क्र0 54/2023 धारा 326, 498ए, 294, 323, 506 भादवि का पंजीबद्ध कर 24 घंटे के अंदर आरोपी भागवेन्द्र सिंह को पकड़कर गिरफ्तार किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक मुख्या शहडोल के निर्देशन मे उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी सुभाष दुबे, महिला सउनि कनकलता दुबे, प्रआर प्रताप सिंह, जवाहर राय, आरक्षक सतीश सिंह, गुरुदयाल उईके, विकास दुबे की अहम भूमिका रही।