आम जनता के जीवन स्तर को सशक्त करने के लिए संकल्पित है भाजपा सरकार-दिलीप पांडे 
उमरिया। अन्नदाता असहाय कमजोर नही रहेगा, भाजपा किसानों की आर्थिक सामाजिक उन्नति के लिए संकल्पित है। आदरणीय किसान भाइयों की आय दुगनी करने उनकी सामाजिक आर्थिक उन्नति हेतु केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार लगातार कार्य कर रही है। किसान भाइयो के हितार्थ महत्वपूर्ण योजनाओ का क्रियान्वयन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के लाडले नेता,जन नायक,माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कृषि उपज मंडी, विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के 73 लाख किसानों के खाते में सिंगल क्लिक के द्वारा 1 हजार 465 करोड़ रूपए की सहायता राशि अंतरित की। मध्यप्रदेश सरकार कृषि को लाभ का धंधा बनाने हेतु दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ किसानों के हितार्थ समर्पण भाव से कार्य कर रही है। आदरणीय किसान भाइयों को उन्नत किस्म के खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करना, कृषक कल्याण की बिभन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों का हितलाभ सुनिश्चित कर उन्हें सशक्त करना किसान हितैषी मानसिकता का धोतक है। आजादी के बाद लंबे समय तक शासन करने के बाद भी किसानों के लिए काग्रेस ने कुछ नही किया। किसानों को सिर्फ चुनावी सीजन में याद करने वाली काग्रेस ने कभी किसान के हितार्थ कुछ करने की इक्छा शक्ति ही नही दिखाई वही सत्ता के अल्प समय मे केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की शिवराज सरकार ने किसान हितार्थ वह सब कर दिखाया है जिससे किसानों के जीवन मे भी उन्नति का प्रकाश पहुचा है।माननीय मुख्यमंत्री शिवराज जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार मध्यप्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित कर रही है। विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से गरीबों का जीवन बदलने का काम हो रहा है। भाजपा और विकास एक दूसरे के पर्याय हैं। साथ ही भाजपा का एक मात्र लक्ष्य राष्ट्र एवं जन कल्याण ही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं सीएम शिवराज के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग को सशक्त एवं समृध्द बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के माध्यम से 82 लाख से अधिक लोगों को हितलाभ मिला है। जो अपने आप मे महत्वपूर्ण है। हमारी सरकार ने तय किया कि मध्यप्रदेश की धरती पर बेटी जन्म लेगी, तो  वह लाडली लक्ष्मी होगी ही होगी। इस योजना में 1 लाख 18 हजार रुपये किश्तों में दिये जाते हैं। अब कॉलेज में एडमिशन लेने पर 2 किश्तों में 25 हजार रुपये अतिरिक्त दिये जायेंगे। मध्यप्रदेश में कृषको को पीएम किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का 10 हजार रुपया प्रति वर्ष तो मिलेगा ही। साथ ही बहनों को लाडली बहना योजना का 12 हजार भी मिलेगा। इस तरह मध्यप्रदेश में बहनों को कुल 22 हजार रुपये मिलेंगे, ताकि बहनें सशक्त होंगी। मात्रशक्तिओ के शशक्त होने से पूरा परिवार समृद्ध होता है। भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि प्रदेश की शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार आम जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सशक्त और संकल्पित हैं।