विधायक फंुदेलाल सिंह ने पुष्पराजगढ़ विधानसभा में शुरू की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

विधायक फंुदेलाल सिंह ने पुष्पराजगढ़ विधानसभा में शुरू की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
पुष्पराजगढ़। भाजपा सरकार की नाकामियो को जन-जन तक पहंुचाने के कांग्रेस के महा अभियान हाथ से हाथ जोडो यात्रा की शुरूआत विधायक फंुदेलाल सिंह मार्को के द्वारा पुष्पराजगढ विधानसभा के रनईकापा ग्राम से शुक्रवार 3 फरवरी को की गयी। यात्रा पर निकले विधायक व कांग्रेसजनों का ग्रामीणो ने तिलक लगाकर स्वागत करते हुये जन-जन को संदेष दिया। इस दौरान उपस्थितजनों को विधायक फंुदेलाल सिंह ने संबोधित करते हुये कहा कि केन्द्र व प्रदेष में भाजपा की जब से सरकार बनी मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी से जन-जन परेषान हैं। आज हालात इतने बिगड गये है कि बेरोजगार युवा अपराध की ओर मुड गया। देष की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो गयी। प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने नवजात बच्चे के सर पर कर्ज का बोझ लाद दिया। विकास जितना हुआ वह जनता अपनी आंखो से देख रही है। हां भाजपाईयों व षिवराज सरकार के मंत्रियो ने अपना जरूर विकास किया है। इस बार मां नर्मदा इन भ्रष्टाचारियों को सत्ता से दूर करेगी और जन-जन के नेता प्रदेष के चहेते कमलनाथ की सरकार मध्यप्रदेष में व देष में युवाओ की आवाज राहुल गांधी को नेतृत्व मिलेगा। विधायक फंुदेलाल सिंह ने विधानसभा के हर ग्रामीण से हाथ से हाथ मिलाकर भय, भूख व भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिये भाजपा की सरकार उखाड फेंकने का संकल्प लेने आवाहन किया।
खंूटा टोला में जिलाध्यक्ष ने मिलाया हाथ जोडो यात्रा से हाथ
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस बड़े पैमाने पर देश भर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चला कर लोगों को साथ जोड़ने की कोशिश में लग गई है। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए अनूपपुर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व मे यह अभियान 3 फरवरी को खंूटाटोला पहुंची जहाँ पर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ खूंटा टोला के साप्ताहिक बाजार मे पहुंचकर बताया की आप सभी ने वर्ष 2018 में बीजेपी की 15 वर्षों की सरकार को बदलने का निर्णय लिया और कांग्रेस को वोट देकर एक नई सरकार बनाई। कांग्रेस को सत्ता सौंपते वक्त आप के मन में बदलाव के विचार थे। नई आशा और नई सुबह के सपने थे। प्रदेश को बलात्कार में नंबर 1 होने के कलंक से मुक्ति दिलाने की उम्मीद थी। रोजगार के लिये भटकते युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने की कल्पना थी। कर्ज में डूबकर आत्महत्या कर रहे किसानों को कर्ज से उबारने का सपना था। आपका कांग्रेस के पक्ष में मतदान प्रदेश में व्याप्त जंगलराज से आजादी की लड़ाई थी। मध्यप्रदेश में सही सरकार और नई सरकार बनाने की कोशिश थी। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आपकी उम्मीदों के अनुरूप एक नया मध्यप्रदेश बनाने का सपना बुना था। लेकिन भाजपा ने सत्ता लोलुपता में विधायको की खरीदफरोख्त कर साफ स्वच्छ सरकार गिरा दी। एक बार फिर हम सब पुनः एकजुट होकर मध्यप्रदेश में पनप रहे जंगलराज के खलिाफ आवाज उठायें, और मध्यप्रदेश के नवनिर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए घरों से बाहर निकलें। हम और आप मिलकर स्वर्णिम मध्यप्रदेश के अधूरे सफर को अवश्य पूर्ण करेंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राम अग्रवाल, चोलना मण्डलम अध्यक्ष रामचंद्र केवट, सेक्टर प्रभारी राजकुमार केवट, ब्लॉक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रामकिशोर सोनी, वरिष्ठ कांग्रेसी सिद्धांर्थ सिंह राजा आदि उपस्थित रहे।