राजनीति एक भंवर हैं जहां आकर फंस गया हूं-टीएस सिंहदेव

राजनीति एक भंवर हैं जहां आकर फंस गया हूं-टीएस सिंहदेव
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीती मे अपने सिद्धांतो और बेबाकी के लिए जाने वाले छत्तीसगढ़ कांग्रेस मे नंबर 2 का रुतबा रखने वाले बाबा साहब के नाम से प्रसिद्ध टीएस सिंहदेव ने फिर एक बड़ा बयान देकर पुरे राज्य मे हलचल मचा दी है। छत्तीसगढ़ में 2023 विधानसभा चुनाव होने में महज 10 महीने भर का समय रह गया हैं। ऐसे में नेतागण और उससे जुड़े हुए वाले, उनकी राजनीति और निजी बातों में रुचि दिखाते हैं। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मिडिया से चर्चा करते हुए एक बयान दिया हैं। जिसमें लोग खूब रुचि दिखा रहे हैं। जहां उन्होंने कहा कि राजनिति एक भंवर हैं मैं यहां आकर फंस गया हूं। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा में पूर्व विधायक कुमार सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री राकेश टीएस सिंहदेव पहुंचे थे। जहां उन्होने ये बयान दी थे। उनका कहना है कि श्जीवन में नेक काम करना चाहिए, ताकि दुनिया से जाने के बाद लोग याद करें। इधर, नए चेहरों को मौका देने मीडिया के सवाल पर कहा श्छत्तीसगढ़ में आधे से ज्यादा विधायक पहली बार बने हैं। जितने वाले को टिकट मिलती हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे और बाते करते हुए कहा कि राजनीति में नहीं आना चाहते थे, राजनीति को पसंद नहीं करता हैं। राजनीति भंवर हैं, हां आकर फंस गया हूं। आज भी मन में लगता हैं कि क्रिकेट खेलता हूं, लेकिन फुटबॉल नहीं खेल रहा हूं। जो भी करो, अच्छे से करो। इसके बाद मंत्री ने 2023 के चुनाव लड़ने को लेकर यह कहा कि अभी तय नहीं किया हूं। सीएम बनने को लेकर कहा कि श्हाईकमान ने जो तय किया हैं तो वे भी उनके साथ हैं। वे अनुशासित हैं छग, कांग्रेस के लिए अच्छी जमीन हैं। लोग आते-जाते हैं आज भी छग में कांग्रेस की गहरी पकड़ हैं। उम्मीद हैं, कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। कई मुद्दे हैं, जिसमें काम करने बाकी हैं, जिस पर आगामी बजट में किया जा सकता हैं। ये बात भी महत्वपूर्ण है की जितनी राजनैतिक कौशल का अनुभव सिंहदेव को है उतना प्रदेश मे कम नेताओं को है अगर वो ऐसा कह रहें है तो इसके मायने दूरगामी होंगे जो कांग्रेस पार्टी के लिए कतई भी सुविधाजनक नहीं होंगे.पार्टी को किसी भी कीमत मे सिंहदेव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिये।