मिनी स्मार्ट सिटी चंदिया में बिरसा मुण्डा चैराहा से विलायत घाट तक सड़क एवं नालियों के निर्माण से प्रसन्न हैं नगरवासी

मिनी स्मार्ट सिटी चंदिया में बिरसा मुण्डा चैराहा से विलायत घाट तक सड़क एवं नालियों के निर्माण से प्रसन्न हैं नगरवासी
उमरिया। प्रदेश सरकार व्दारा शुरू की गयी विकास यात्रा के भ्रमण के दौरान जिले की स्मार्ट सिटी में हुए कार्यो का निरीक्षण किया गया।स्मार्ट सिटी चंदिया में बिरसा मुण्डा चैराहे से विलायत घाट तक लोक निर्माण विभाग व्दारा तीन करोड़ की लागत से सी सी रोड तथा नाली का निर्माण होने से लोग प्रसन्न हैं, सडक की लम्बाई 2 किलोमीटर है, नगरवासियों मे रावेंद्र रोहिणी का कहना है कि पहले सडक खराब हालत में थी, आने जाने में कठिनाई हौती थी, वर्षा के दौरान नाली नहीं होने से पानी जमा हो जाता था, नगर के मुख्य मार्ग खराब होने के कारण यहाँ आने वाले लोग नगर की खराब इमेज लेकर जाते थे, चंदिया नगर की बसाहट पुरानी होने के कारण सघन बस्ती थी, मार्ग संकरे होने के कारण आवागमन में कठिनाई होती थी, स्मार्ट सिटी के माध्यम से नगर के मार्गो का चैडीकरण के साथ ही सी सी रोड बन गयीं हैं, अब नगर के विभिन्न वार्डों में नल से जल की भी सुविधा उपलव्ध हो गयी है। इतना ही नही चंदिया में महाविद्यालय भवन बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चैहान की घोषणा पर अमल करते हुए सर्व सुविधायुक्त आडोटोरियम का निर्माण हो गया है। अब चंदिया नगर वासियों को विभिन्न कार्यो शादी, विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों तथा सभाओ आदि के लिए आडोटोरियम का उपयोग किया जाता है। नगर मे खेल की गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु एक करोड़ 14 लाख रूपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। चंदिया नगर अब विकास के पथ पर अग्रसर है। नगरवासियों ने प्रदेष के मुख्यमंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।