69वीं  क्षेत्रीय क्रीडा व सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लाह व गरिमा के साथ हुआ संपन्न,आर्य कन्या इंटर कॉलेज बनी चैंपियन,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा
बांदा भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज बांदा में 69वीं में क्षेत्रीय क्रीडा  व सांस्कृतिक कार्यक्रम दिनांक 11 अगस्त 2025 से 14 अगस्त 2025 को हर्षोल्लाह व गरिमा के साथ संपन्न
शाम दिनांक 14.10.2025 को भव्यता,शालीनता अति उल्लास के साथ स्पोर्ट्स रैली का समापन उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक  विनोद केशमानी के द्वारा किया गया l आर्य कन्या इंटर कॉलेज  को क्षेत्रीय रैली बांदा की चैंपियन शील्ड प्रदान की गई l बांदा क्षेत्रीय रैली में सिरकत कर रहे सभी बालक बालिकाओं , व्यायाम शिक्षकों और शिक्षकाओं , प्रधानाचार्यगण को कार्यक्रम की सफलता के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ओर से सद्भावनाएं व्यक्ति की l इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि  जीतेंद्र द्विवेदी एस०बी०आई० क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक ने विजेता छात्र/छात्राओं,  व्यायाम शिक्षक- शिक्षकाओ व प्रधानाचार्यो को मेडल शील्ड व मोमेंटो देकर सम्मानित किया l  कॉलेज के संरक्षक  रामलखन कुशवाहा  (सेवानिवृत्ति वरिष्ठ प्रबंधक) ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकगण, विशेष रूप से विद्यालय प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह व व्यायाम शिक्षक शिक्षकाओं को आभार व बांदा क्षेत्र के सभी सहभागी छात्र/छात्राओं को बधाई दी। ज्ञातव्य  हो कि इस कार्यक्रम की शुरुआत दिनांक 11.10. 2025 को उप जिला अधिकारी सदर  नमन मेहता , कॉलेज के अध्यक्ष  शिवशरण कुशवाहा, प्रबंधक एड.  अंकित कुशवाहा, जीआईसी प्रधानाचार्य श्री धर्मराज,व जी०जी०आई०सी० प्रिंसिपल  निमिषा रंजन सहित उपस्थित प्रधानाचार्यो ने मशाल जलाकर खेल भावना की शपथ दिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की l रैली में विजेता छात्र/छात्राओं को चैंपियन को शील्ड देकर पुरुष्कृत किया गया l बालिका वर्ग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज  व बालक वर्ग में आश्रम पद्धति विद्यालय एथलीट की टीम चैंपियन रही  l
कार्यक्रम में डायरेक्टर संध्या कुशवाहा,   सुरेश कुमार चौधरी (जिला क्रीडा सचिव बांदा), कॉलेज प्रधानाचार्य  राजेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य  रामकेश कुशवाहा (तथागत ज्ञान स्थली इन्टर कॉलेज ) ,प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार ( हनुमान बाहुक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुल्कुम्हारी), प्रधानाचार्या पूनम गुप्ता ( आर्य कन्या इन्टर कॉलेज ) पत्रकार  सुनील सक्सेना ,  रमेश चंद्र (मन्डल सचिव), शारीरिक शिक्षक्  शाहिद वली,  रामदेव , रवींद,  अशोक, पुष्पा, शहजादी, स्मृति द्विवेदी,शालिहा परवीन, लक्ष्मी देवी ,  महेश कुमार ,  रावेन्द्र सिंह ,  देवेन्द्र कुमार ,कॉलेज शारीरिक शिक्षक ललित कुमार आदि उपस्थित रहे।