01 जनवरी को जिला खरगोन से मुख्यमंत्री लांच करेंगे सायबर तहसील मॉड्यूल जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर होगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

01 जनवरी को जिला खरगोन से मुख्यमंत्री लांच करेंगे सायबर तहसील मॉड्यूल
जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर होगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
अनूपपुर। सम्पूर्ण प्रदेश में एक जनवरी 2024 से सायबर तहसील परियोजना लागू की जाएगी। इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग द्वारा सायबर तहसील मॉड्यूल के उपयोग के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक जनवरी 2024 को जिला खरगोन से सायबर तहसील परियोजना को सम्पूर्ण प्रदेश में लांच करेंगे। इस कार्यक्रम की सीएम ईवेंट के माध्यम से वेबकास्टिंग की जाएगी। जिला मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालयों पर सीएम वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगणों को आमंत्रित करने तथा तहसील स्तर पर सभी पटवारियों की अनिवार्य रूप से उपस्थिति के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।