सीएम हेल्पलाईन पोर्टल में प्राप्त शिकायतों को अटैण्ड न करने पर एल-1 तथा एल-2 अधिकारियों को किया जाएगा अवैतनिक

सीएम हेल्पलाईन पोर्टल में प्राप्त शिकायतों को अटैण्ड न करने पर एल-1 तथा एल-2 अधिकारियों को किया जाएगा अवैतनिक
अनूपपुर / सोमवार 06 जनवरी को समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर हर्षल पंचोली ने सीएम हेल्पलाईन पोर्टल का अवलोकन करने पर पाया कि एल-1 तथा एल-2 अधिकारियों द्वारा शिकायतों को समय सीमा में अटैण्ड न करने पर शिकायतें उच्च लेवल में प्रदर्शित होने लगती है, जिससे ग्रेडिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा राज्य स्तर पर रैंकिंग में जिला पीछे रह जाता है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए जिले की रैंकिंग में सुधारात्मक प्रयास हेतु कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल में माह दिसम्बर 2024 की प्राप्त शिकायतों को एल-1 एवं एल-2 अधिकारियों द्वारा अटैण्ड न करने पर माह जनवरी 2025 हेतु अवैतनिक किया जाएगा।