थाना कोतवाली अनूपपुर से स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को दी गई सम्मान सहित विदाई

        पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा  जारी निर्देश के पालन में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान जी के द्वारा हाल ही में जिले के समस्त थानों में विगत पांच वर्ष से अधिक पदस्थ अधिकारियो एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।  बुधवार की दोपहर थाना कोतवाली अनूपपुर से जिले के अन्य थानों में स्थानांतरित हुए अधिकारियो कर्मचारियों सम्मान एवं विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

        टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में थाना कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा   थाना से स्थानांतरित हुए सहायक उपनिरीक्षक संतोष पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं, सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक आशीष सिहं, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर प्रधान आरक्षक मो. शकील रजा खान, प्रधान आरक्षक गुपाल सिहं, प्रधान आरक्षक ज्ञानेन्द्र पासी, प्रधान आरक्षक भानूप्रताप सिहं, आरक्षक पल्लव खराड़ी, आरक्षक अनूप पुषाम, आरक्षक राजेश बड़ोले, आरक्षक शुभम वर्मा, आरक्षक मोहन जमरा, आरक्षक सुरेश रावत आरक्षक मनोज गुर्जर को स्मृतिचिन्ह एवं श्रीफल दिया जाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी गई। उल्लेखनीय है कि थाना कोतवाली अनूपपुर में पदस्थ उक्त पुलिस कर्मियो द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना क्षेत्र में उत्कृष्ट पुलिसिंग हेतु लगातार कड़ी मेहनत एवं लगन से कार्य किया गया है।