अमीर सिद्दीकी ने 5500 किमी रेट्रोफिटेड स्कूटी से तय की विश्व की सबसे लम्बी सुगम्य जागरुकता राइड

अनूपपुर :- के दिव्यांग अमीर सिद्दीकी ने विश्व की सबसे लम्बी सुगम्य जागरुकता राइड 5500किमी रेट्रोफिटेड स्कूटी द्वारा 10 नवंबर को इतिहास में दर्ज मॉडर्न स्कूल, बाराखम्बा रोड, दिल्ली से पूर्वोत्तर होते हुए 28 नवंबर, 2023 को दिल्ली के इंडिया गेट में दिव्यांगो के सशक्तिकरण के लिए दिल्ली-नार्थईस्ट-दिल्ली देखो अपना देश “पूर्वोत्तर को जानो, भारत जानो” (नॉर्थ ईस्ट ऑन व्हील सेसन 2) 18 दिनों में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, इस राइड का आयोजन  अतुल चंद्रकांत कुलकर्णी, अध्यक्ष, अमेजिंग नमस्ते फाउंडेशन के द्वारा किया गया। दिल्ली में मुख्य अतिथि  रंजन मुखर्जी (दिव्यांगजन राज्य आयुक्त, दिल्ली) विशिष्ठ अतिथि डॉ विजय दत्ता (प्रिंसिपल, मॉडर्न स्कूल, बाराखम्बा रोड, दिल्ली) एवं मिस डेलिना खोंगडुप (राष्ट्रीय महिला आयोग, दिल्ली) एवं  नरेश सचदेवा (पैरा स्पोर्ट्स ऑफिसर, मॉडर्न स्कूल, दिल्ली) द्वारा विश्व की सबसे लम्बी सुगम्य जागरूकता राइड 5500किमी का फ्लैग ऑफ किया गया।