मप्र राज्य कर्मचारी संघ करेगा सेवानिवृतों का सम्मान,,रिपोर्ट@भारतेन्द्र सिंह बेस अशोकनगर
मप्र राज्य कर्मचारी संघ करेगा सेवानिवृतों का सम्मान,,रिपोर्ट@भारतेन्द्र सिंह बेस अशोकनगर
मुंगावली :- अशोकनगर जिले में मप्र राज्य कर्मचारी संघ इकाई मुंगावली द्वारा प्रतिवर्ष 5 सितम्बर को मुंगावली विकासखण्ड से सेवा निवृत्त होने वाले सभी विभागों के सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान समारोह विगत 15 वर्ष से करता है इसी क्रम मे इस वर्ष भी 5 सितम्बर को सेवानिवृत कर्मचारियों का संम्मान संघ द्वारा किया जाएगा।स्थानीय ऋषभ देव् जैन धर्मशाला मुंगावली मैं आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम मे विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त होने वाले 48 कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर आदित्य सिंह होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त श्रीवास्तव ओर विशिष्ठ अतिथि मैं प्रांतीय महामंत्री जितेंद सिंह राजपूत ,प्रांतीय संगठन महामंत्री सुरेंद्र सिंह भदौरिया,राजकुमार चंदेल ओर स्थानीय एसडीएम ,तहसीलदार,जनपद सीईओ ओर डीईओ,ड़ीपीसी रहेंगे।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम मुंगावली विकासखण्ड की मुंगावली, बहादुरपुर ओर पिपरई तहसीलों द्वारा आयोजित किया जाता है हमारे संघ द्वारा सभी सेवनिवृतों को एक मंच से सम्मानित किया जाता है इस कार्यक्रम मे मुंगावली विकासखण्ड के सभी विभागों के लगभग 500 कर्मचारी भाग लेंगे।कार्यक्रम के उपरांत सभी कर्मचारियों को कार्यक्रम स्थल पर सहभोज की व्यवस्था रहती है।कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से प्रारम्भ होकर सायं 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।संगठन के मनोज सेन,झलकन सिंह गुर्जर,शैतान सिंह यादव,नेपाल सिंह यादवआदि ने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होने की अपील की है


