सेवा निर्वित हो रहे मंडल रेल परिवार के 19 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई
सेवा निर्वित हो रहे मंडल रेल परिवार के 19 सदस्यों को दी गई भावभीनी विदाई
बिलासपुर / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 19 रेल परिवार के सदस्य माह मार्च 2026 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत्त हुये ।
मंडल कार्मिक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे समस्त कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई । इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी श्री रंजन कुमार रुखैयार एवं सहायक कार्मिक अधिकारी श्री भास्कर गुहा द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को बंदोबस्त भुगतान से संबंधित समस्त दस्तावेज,सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सेवा मैडल आदि प्रदान किया गया ।
इस दौरान मुख्य कार्यालय अधीक्षक (आईटी) श्री सेवक रजक द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उम्मीद कार्ड (मेडिकल) व बंदोबस्त से संबन्धित नियमों से अवगत कराया गया । समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन, मंडल कल्याण निरीक्षक एवं कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।
मंडल के सेवानिवृत्त हो रहे 19 रेल परिवार के सदस्यों में विद्युत विभाग से 06, इंजीनियरिंग विभाग से 06, परिचालन विभाग से 03, मेकेनिकल विभाग से 02 तथा सिग्नल व दूरसंचार विभाग से 02 कर्मचारी शामिल हैं ।
इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी गौरवशाली रेल सेवा के लिए बधाई दी तथा तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गई ।


