बदौसा खान स्पोर्टिंग क्लब जीता फाइनल मैच- रिपोर्ट@अजय यादव बांदा
बदौसा खान स्पोर्टिंग क्लब जीता फाइनल मैच- रिपोर्ट@अजय यादव बांदा
बदौसा। एके 47 क्रिकेट टूना मेंट तुर्रा के फाइनल मैच में बदौसा टीम नें तुर्रा के हराके चैम्पियन ट्राफी और बिजेता टीम को तुर्रा प्रधान नें 11 हजार रुपये का नगद पुरुष्कार दिया। मैच की कमेंट्रीरी शानदार दिनेश यादव व अख्तर खान नें किया। रविवार को तुर्रा में हो रहे ए०के० 47 क्रिकेट टूना मेंट तुर्रा के फाइनल मैच में खान स्पोर्टिग क्लब बदौसा टीम नें 116 रनों से एके 47 टीम तुर्रा को पराजित कर चैम्पियन ट्राफी व 5100 रुपया जीती तथा तुर्रा प्रधान श्रीमती सावित्री देवी के पति बृजगोपाल श्रीवास नें 11 हजार रुपये नगद प्रदान किया। मैन ऑफ द मैच मनोज बांदा, प्लेयर ऑफ सीरीज कृष्णकांत रहे। मुख्य अतिथि मौसमी कोटार्य अध्यक्ष राष्ट्रीय बौद्ध चेतना संस्थान, बृजगोपाल श्रीवास पूर्व सैनिक प्रधान प्रतिनिधि तुर्रा, अरिमर्दन सिंह उर्फ़ रज्जू सिंह पूर्व प्रधान तुर्रा, लक्ष्मी कुशवाहा सेवानिवृत्ति एसबीआई कैशियर, मानसिंह पटेल राष्ट्रीय महासचिव सपा लोहिया वाहिनी, मोहम्मद अकबर अली खान रहे। कमेटी के अध्यक्ष अजय यादव नें अतिथियों और विजेताओं का फूल माला पहना कर स्वागत किया। शिवदर्शन उपाध्याय मोती लाल कोषाध्यक्ष, बेगराज सिंह सचिव, बिजय, बीरेन्द्र यादव, सबलू खान आदि नें आगन्तुकों का आभार ब्यक्त किया।


