स्पोर्ट्स अचीवर्स अवॉर्ड 2025 में जैतहरी वार्ड नंबर 01 जिला अनूपपुर की बेटी श्रेया गुप्ता पिता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को मिला सम्मान 
 एआईसेक्ट ग्रु जीसीप ऑफ यूनिवर्सिटीज द्वारा स्पोर्ट्स अचीवर्स अवॉर्ड 2025 का आयोजन भोपाल में किया गया। मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (कैबिनेट मंत्री)रहे, वहीं विशेष अतिथियों में अर्जुन अवार्डी अशोक ध्यानचंद(स्वर्गीय ध्यानचंद जी के पुत्र), मदन लाल शर्मा और खेल निदेशक राकेश गुप्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईसेक्ट ग्रुप के चेयरमैन संतोष चौबे ने की। श्रेया गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी बुआ साधना गुप्ता और अपने कोच को दिया