पाली पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को दबोचा, थाना क्षेत्र का पहला मामला,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम उमरिया
पाली पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को दबोचा, थाना क्षेत्र का पहला मामला
पाली (उमरिया) - पाली थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह पाली थाना क्षेत्र का स्मैक से जुड़ा पहला मामला बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान NH-43 डोंगरिया टोला के पास एक नीले रंग की ऑल्टो कार (क्रमांक MP18C1829) को रोका गया। कार शहडोल से पाली की ओर आ रही थी। तलाशी लेने पर कार से स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास विश्कर्मा, निवासी वार्ड क्रमांक 1 सूखा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 ग्राम स्मैक, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपए आंकी गई है, जब्त की है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।


