ग्राम पंचायत बड़का डोल में मनाया गया स्वच्छता अभियान,,रिपोर्टर@ दीपक कुमार गर्ग
ग्राम पंचायत बड़का डोल में मनाया गया स्वच्छता अभियान,,रिपोर्टर@ दीपक कुमार गर्ग
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा "स्वच्छोत्सव" का कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बड़का डोल में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।साथ ही कई जगहों में साफ सफाई करवाई गई उपस्थित लोगों ने स्वच्छता के बारे में जानकारियां दी गई एवं सभी उपस्थित जनों से अपील करते हुए समझाइश दी गई कि अपने अपने घर के सामने की साफ सफाई करते रहे ताकि पूरा ग्राम पंचायत स्वच्छ रहे
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलाएं जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़का डोल जनपद पंचायत जयसिंहनगर जिला शहडोल में जनसमुदाय द्वारा ग्राम पंचायत में स्थित सामुदायिक नाडेप एवम् दुर्गा पंडालों तथा ग्राम पंचायत अंतर्गत सार्वजनिक जगहों पर साफ सफाई का कार्य ग्राम पंचायत बड़का डोल के सरपंच श्याम किशोर सिंह सचिव सत्येंद्र त्रिपाठी पंच आशीष राव द्वारा लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।


