राजेंद्रग्राम में स्वच्छता अभियान के तहत की गई साफ सफाई
राजेंद्रग्राम- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा चलाए जा रहे स्वछता अभियान के तहत 18 जनवरी 2024 को पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के मुख्यालय राजेंद्रग्राम के मंदिर परिसर में शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर मे स्वच्छता साफ सफाई की गई ।जिसमें श्री राम मंदिर दुर्गा मंदिर एवं श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जहां पर साफ सफाई की गई। स्वच्छता कार्यक्रम में सम्मिलित प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश सिंह एसडीएम पुष्पराजगढ़ दीपक पांडे तहसीलदार अनुपम पांडे सीईओ पुष्पराजगढ़ संतोष बाजपेई प्रतिष्ठित व्यापारी राजेंद्र गुप्ता मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह सरपंच अर्जुन सिंह नर्वद हवाई विशाल ताम्रकार अंशुल अग्रवाल अभिषेक पांडे ग्राम पंचायत किर्गी के पंच गंण सम्मिलित होकर स्वच्छता अभियान में भाग लिये।