नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता व रोशनी की विशेष व्यवस्था के कलेक्टर ने दिए निर्देश

अनूपपुर / 22 जनवरी को अयोध्या में स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार मंदिर तथा नगरो के गली, मोहल्ले, डिवाइडर, पार्क, बस स्टेण्ड आदि सार्वजनिक स्थलो में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के कार्य तथा विशेष रोशनी (लाइटिंग) के निर्देश कलेक्टर  आशीष वशिष्ठ द्वारा दिये गये हैं। कलेक्टर ने गूगल मीट के जरिये जिले के सभी नगरीय निकायो के मुख्य नगर पालिका अधिकारियोें को स्वच्छता अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिको की सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा हैं। उन्होने नगरीय क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट के अतिरिक्त  नगरो में रोशनी करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने सभी सीएमओ को स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर स्वच्छता तथा रोशनी की व्यवस्था की मानिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा है। इस संबंध में तैयारियो की कलेक्टर ने नगरीय निकायोे के सीएमओ से जानकारी ली गई। सीएमओ ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रार्न्तगत की जा रही व्यवस्थओं की जानकारी दी गई।