स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
अनूपपुर / कलेक्टर हर्षल पंचोली ने समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस का अनुपम पर्व हमारे महान सेनानियों के समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी को भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। इसी भावना को बनाये रखते हुए हम सभी प्रदेश एवं जिले की उन्नति एवं विकास में अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।