शुक्रवार को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन नर्मदा महाविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष  नीतू महेन्द्र यादव, जिला महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केंद्र  कैलाश माल, प्राचार्य पॉलिटेक्निक  आरआर चंद्राकार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक  रमेश हिले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। संचालन सहायक संचालक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र  गुंजन जैन ने किया। कार्यक्रम में बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष 2022 23 में अभी तक विभिन्न स्वरोजगार मूलक योजनाओं से लाभांवित 6314 हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 110 करोड़ 98 लाख की राशि की राशि वितरीत की गई है। साथ ही 3313 हितग्राहियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा लाभांवित हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया गया। इसके पश्चात नीमच जिले में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित हुए मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा वर्ग उपस्थित रहा।

    नगरपालिका अध्यक्ष  नीतू महेन्द्र यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर  बन रहा हैं। प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हैं। शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में हमारा युवा वर्ग स्वरोजगार से जुड़ आत्मनिर्भर बना हैं। महिलाएं भी आज आगे बढ़कर योजनाओ का लाभ लेकर

स्वरोजगार स्थापित कर रही हैं। साथ ही अन्य महिलाओं को भी रोजगार प्रदान कर रही हैं।

     नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि आज रोजगार महती आवश्यकता हैं। जो हमे आर्थिक रुप से सशक्त बनाती हैं। शासन की मंशानुसार प्रतिमाह जिले में रोजगार दिवस का आयोजन कर बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने का भी कार्य किए जा रहे हैं ।जिसके माध्यम से हितग्राहियो को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खादी एवं ग्राम उद्योगं, मत्स्य पालन, जिला शहरी विकास अभिकरण  सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार का लाभ प्रदान किया जा रहा हैं।