युवा  स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को करे ग्रहण (प्राँत प्रचारक),,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा

बाँदा। अतर्रा नगर के एक मैरिज हाल मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक के पदाधिकारियों की उपस्थिति मे युवा सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य वक्ता प्राँत प्रचारक श्रीराम  ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद  के आदर्शों  को ग्रहण करने के लिए आग्रह किया और सँघ के पँचपरिवर्तन के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डाक्टर महेन्द्र प्रताप ने युवाओं को एकजुट होकर सही दिशा मे दीनहीन लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। वही नगर प्रचारक शिवाँश जिन्होने इस कार्यक्रम का आयोजन करवाया उन्होंने युवाओं को अपने वक्तव्य से युवाओं मे जोशभरकर ओतप्रोत कर दिया एवँ स्वामी विवेकानंद जी के पगचिन्हो पर चलने के लिए शपथ तक  दिला दिया।  कार्यक्रम के अँत मे जिला सँघचालक सुरेंद्र पाठक  ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कार्यक्रम  समापन की घोषणा की।

इस मौके पर विभाग प्रचारक रितुराज विभाग सँगठन मँत्री सौरभ जिला प्रचारक अनुराग जिलाविद्मार्थी प्रमुख अभिमन्यु जिला सद्भाव प्रमुख देशबँधु उर्फ मुन्ना रुपौलिहा जिला शारीरक टोली प्रमुख अशोक व्यवस्था नगर प्रमुख पन्ना लाल नगर प्रचारक शिवाँश  नगर कार्यवाह सत्यनारायण चौरिहा नगर सर कार्यवाह शैलेन्द्र सिंह, हिन्दू सम्मेलन के नगर सँयोजक हर्षित मिश्रा नगर प्रचार प्रथम अँकित मोनू गुप्ता, छोटा द्विवेदी एवँ  के सैकडो युवा कार्यकर्ता ने इस सम्मेलन मे सहभागिता निभाई।