अमरकंटक में श्री श्री 108 स्वामी श्री संत शरण जू महाराज नर्मदा दर्शन हेतु पधारे,,संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक में श्री श्री 108 स्वामी श्री संत शरण जू महाराज नर्मदा दर्शन हेतु पधारे,,संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक - मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में रविवार 28 दिसंबर 2025 को दोपहर बाद मैहर अखाड़ा के बड़े महाराज श्री श्री 108 स्वामी श्री संत शरण जू महाराज (छपरौड़ आश्रम, मानपुर) से पधारकर मां नर्मदा मैया के दर्शन हेतु अमरकंटक पहुंचे । भक्तों के अनुसार उनकी आयु लगभग 96 वर्ष पहुंच चुकी है ।
संत शरण जू महाराज अपने शिष्यों एवं भक्तों के साथ नर्मदा उद्गम स्थल पहुंचे जहां उन्होंने पवित्र नर्मदा जल का आचमन कर दर्शन किए । दर्शन उपरांत भक्तों द्वारा कीर्तन किया गया जिससे क्षेत्र भक्तिमय हो उठा ।
मां नर्मदा मैया के दर्शन के पश्चात संत शरण जू महाराज संत कुटी आश्रम आमानाला (छत्तीसगढ़) में रात्रि विश्राम करेंगे । मौसम कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए उनका आश्रम में एक से दो दिन ठहरने का कार्यक्रम संभावित है । अत्यधिक ठंड के कारण विशेषकर वृद्धजनों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । ठहरने हेतु उनकी इक्षा पर निर्भर रहता है । अमरकंटक में मैया नर्मदा दर्शन हेतु वे बीच बीच में आना जाना करते रहते है ।


