स्वास्थ्य मंत्री जी जिला चिकित्सालय अनूपपुर नहीं अन्य चिकित्सालय का औचक निरीक्षक करें
स्वास्थ्य मंत्री जी जिला चिकित्सालय अनूपपुर नहीं अन्य चिकित्सालय का औचक निरीक्षक करें
आपके आदेशों का कितना क्रियान्वयन हो रहा है सब पता चल जाएगा..
अनूपपुर/मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डा.मोहन राज में अनूपपुर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है,दीपावली के एक दिन पूर्व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला जी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे? माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी एवं उनके शुभचिंतक व शासन प्रशासन को अवगत कराना चाहता हूं विगत डेढ़ वर्ष पूर्व अनूपपुर जिले के कोतमा नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी, नगर के संभ्रांत नागरिक ,व्यापारी इंद्र कुमार जैन जी का ब्लड प्रेशर बढ़ा था उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा पहुंचाया गया ब्लड प्रेशर चेक करने की मशीन में बैटरी तक नहीं थी, समय रहते बीपी चेक नहीं हो सका अंततः इंद्रजैन जी हार्ट अटैक के शिकार हो गए उस समय विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी कोतमा में डॉक्टर आरके वर्मा विराजमान थे, मध्य प्रदेश शासन के मंत्री दिलीप जायसवाल जी इस घटना को सुनकर हतप्रभ रह गए ,बहुत दुखी हुए, स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भारी प्रयास किये, बहुत बयान बाजी भी किये ,उन्होंने स्वर्गीय इंद्र जैन जी के घर गए कोतमा अस्पताल काऔचक निरीक्षण किये वहां घोर लापरवाही पाई गई, डॉक्टर आरके वर्मा को बीएमओ पद से हटा दिया गया एक माह बाद न जाने अचानक लक्ष्मी जी की किस पर कितनी कृपा हुई की लापरवाह डाक्टर को लक्ष्मी जी के बलबूते उन्हें अनूपपुर जिले की सीएमएचओ की जिम्मेदारी सौंप दी गई अब पूरे अनूपपुर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है झोलाछाप डॉक्टरों की बल्ले बल्ले है अवैध मेडिकल संचालित हैं दर्जनों अवैध क्लीनिक चल रहे हैं दर्जनों उप स्वास्थ्य केंद्र आरोग्य केंद्रो के ताला नहीं खुले हैं और सीएमएचओ डॉक्टर आरके वर्मा आंख में पट्टी बांधे हैं फिर भी सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है अनूपपुर जिले के लाखों लोगों के जीवन के साथ मध्य प्रदेश सरकार आखिर क्यों खिलवाड़ कर रही है आम जनता को जवाब देना होगा।


