जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह के भाई धीरेन्द्र सिंह को बस ने कुचला गंभीर हालत में बिलासपुर इलाज के लिए रवाना,बस अनिल गुप्ता के परिवार की - विजय उरमलिया की कलम से
अनूपपुर - जैतहरी बसस्टैंड के पास आज उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब बस क्रमांक MP18P0787 जय श्री राम ट्रेवल्स मंदाकनी से जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपेंद्र सिंह के भाई धीरेन्द्र सिंह जो अपनी मोटर साइकिल में सवार हो कर जा रहे थे की तभी जय श्रीराम ट्रेवल्स के बस चालक की लापरवाही से धीरेन्द्र सिंह बस की चपेट में आ गये मिली जानकारी के मुताबिक धीरेन्द्र सिंह भूपेन्द्र सिंह के भाई पांचवें नंबर के भाई है और लहरपुर स्कूल में बतौर शिक्षक पदस्थ थे और आज जब बस स्टैंड के पास से गुजर रहे थे तभी बस चालक ने लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए इनको अपनी चपेट में ले लिया जिसकी वजह से हाँथ और शरीर मे कई जगह चोंटे आई है घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिजनों ने बिलासपुर ले कर निकल गये है ,बताया जा रहा है कि यह बस नगर परिषद के अध्यक्ष उमंग गुप्ता के नाम से रजिस्टर्ड है घटना कैसे हुई जैतहरी पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है