पाली में सड़क हादसा: ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत, तीन गंभीर घायल,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम उमरिया
पाली में सड़क हादसा: ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत, तीन गंभीर घायल
पाली (उमरिया) - पाली नगर के एनएच 43 पर सबेरिया ऑफिस के सामने रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक (क्रमांक CG 04 L P 9042) और मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 54 MD 8313) के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है:
रामदिन कोल, पिता: लच्छू कोल, निवासी: पाली वार्ड क्रमांक 5
निगम कोल, पिता: धनीराम कोल, निवासी: पाली वार्ड क्रमांक 11
अरविंद कुमार विश्वकर्मा, पिता: बालमुकुंद विश्वकर्मा, निवासी: पाली वार्ड क्रमांक 5
जानकारी के अनुसार ट्रक शहडोल से उमरिया की ओर जा रहा था, जबकि मोटरसाइकिल उमरिया से शहडोल की ओर आ रही थी। सीधी सड़क पर अज्ञात कारणों से दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही 100 डायल व पाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ। ट्रक और मोटरसाइकिल दोनों को पुलिस ने जप्त कर लिया है।
यह घटना एक बार फिर सड़क पर सतर्कता बरतने की आवश्यकता की ओर इशारा करती है।


