अमिलिहा में सड़क हादसे में एक की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल,घुनघुटी चौकी क्षेत्र के अमिलिहा क्रेशर के पास बोलेरो और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत

उमरिया। जिले के घुनघुटी चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर अमिलिहा क्रेशर के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन और एक अज्ञात ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसे में आशीष पटेल उर्फ बकरा (पाली निवासी) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथी युवराज सिंह रघुवंशी और आशीष सिंह, दोनों निवासी पाली, गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें शहडोल शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही घुनघुटी चौकी प्रभारी शिवपाल सिंह तोमर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और शव को वाहन से बाहर निकलवाने का प्रयास किया।
हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के सामने का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और मृतक का भेजा ड्राइवर सीट के बगल वाली सीट पर निकल कर पड़ा हुआ था, जिससे मौके का दृश्य अत्यंत वीभत्स था।

फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक की खोज शुरू कर दी है और मामला जांच में लिया गया है।

बताया गया कि मृतक आशीष पटेल की मां घुनघुटी उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं, जबकि मृतक स्वयं पहले पाली नगर के वार्ड क्रमांक 7 में निवास करता था।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तीनों युवक नशे के आदी बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।