हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत पाली नगर पालिका एवम ग्राम पंचायत गोरइया में निकली गई तिरंगा यात्रा

तिरंगे की आन बान शान और गौरव को बढाने देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरे भारत वर्ष में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत सम्पूर्ण भारतवाशियों को एक ही माला में पिरोने सबके दिलों में भारत के स्मामन का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को अपने अपने घरों पर शुशोभित करने को लेकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इसी अभियान के तहत पाली नगर पालिका के तत्वाधान में सरवस्ती स्कूल से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो की सम्पूर्ण नगर का भृमण करते हुए नगर पालिका परिषद पाली में यात्रा का समापन किया गया इस यात्रा में इस यात्रा में एसडीएम टी आर नाग, नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला प्रधान,मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह पेन्द्रों मंडल अध्यक्ष पाली  विमल अग्रवाल,पार्षद घनशयाम कुशवाहा,भरत प्रजापति,पार्षद अंजू पटेल,कविता सिंघ,धीरज विश्कर्मा,अभिषेक सिंघ रघुवंशी,विपिन विश्कर्मा,राजेश दुबे,माया उपाध्याय,अनीता सिंघ सहित नगर पालिका के कर्मचारी शहित विद्यालय के बच्चे शिक्षक उपस्थित रहे।

इसी तरह ग्राम पंचायत गोरइया में भी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जो की खेल एवं कल्याण विभाग के तत्वाधान  में युवा समन्वयक रेशमा शर्मा के द्वारा सरपंच गोरइया के सहयोग से कन्या शिक्षा परिसर पाली प्रोजेक्ट में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई यह रैली कन्या शिक्षा परिसर से पाली प्रोजेक्ट होते हुए सेंट जोसेफ स्कूल, कॉम्प्लेक्स मार्केट तथा शिव मन्दिर होते हुए कन्या शिक्षा परिसर मे समापन किया गया इस विशाल तिरंगा यात्रा में एस डी एम टी आर नाग,प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर सरिता जैन सरपंच संतोष मानिकपुरी,उप सरपंच सचिन भाई जी बघेल कन्या शिक्षा परिसर की समस्त छात्राएं एवम पंचायत समन्यवक अधिकारी उपस्तित रहे।