स्कूली छात्रों के साथ विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने तिरंगा रैली निकालकर  देशभक्ति की अलख जगह

प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा हर घर तिरंगा लगाने के साथ देश भक्ति की भावना विकसित हो 

स्वतंत्रा सप्ताह के दौरान 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान 

मुंगावली :-  राज्य शासन के निर्देशानुसार भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र के प्रतीक को सर्वधित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसके अंतर्गत सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज को अपने घर पर फहराने के लिए आह्वान किया जा रहा इस दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं साथ तिरंगा कार्यक्रम में यात्रा तिरंगा रैली ,तिरंगा दौड़ मैराथन तिरंगा कॉन्सेप्ट तिरंगा कैनवस तिरंगा, प्रतिज्ञा तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान, एवं तिरंगा मेला का आयोजन अलग-अलग दिन में किया जा रहा है राष्ट्रीय ध्वज की महत्व को इंगित करते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित हो रही है जिसके तहत स्वतंत्रता सप्ताह के लिए व्यापक तैयारियां भी की गई है।
 जिसमें सार्वजनिक उपक्रमों स्वयं सहायता समूह स्वायत्त समूह सामाजिक संगठन से सभी की भागीदारी सुनिश्चित भी की गई है स्वतंत्रता दिवस के पर्व के जो हर्ष उल्लास एवं एवं गरिमामय बनाने के लिए सभी की भागीदारी का आह्वान किया गया है। विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक है इस गौरव को संबंधित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक आयोजित हम अभी 77 व आजादी का पर्व मना रहे हैं हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आज स्टेटस सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमजन में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज की प्रति सम्मान में वृद्धि हो,हर घर तिरंगा अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है सोमवार को सुबह स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शहर के 15 स्कूलों के छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली इस यात्रा में करीब 1000 से ज्यादा बच्चे शामिल हुए यह रैली पुरानी गल्ला मंडी से शुरू हुई जो पुराने थाने, पोस्ट ऑफिस चौराहा ,जयस्तंभ चौराहा है से होती हुई गणेश शंकर लाल पर पहुंची जहां पर विधायक बृजेंद्र सिंह यादव के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को घर-घर तिरंगा लगाए जाने के लिए प्रेरित किया गया जिसमें अपनी घरों में तिरंगा स्वतंत्रता सेनानिया एवं वीर सपूतों की भावना को सम्मान करने और भारत के विकास और प्रगति के प्रति समर्पित रहने की शपथ भी दिलाई रैली के दौरान स्कूली छात्राओं देशभक्ति के जय घोष लगाते चल रहे थे