हर बूथ को मजबूत बनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता-दिलीप पांडे

हर बूथ को मजबूत बनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता-दिलीप पांडे
उमरिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राहुल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया की भारतीय जनता पार्टी जिला नेतृत्व के आह्वान पर करकेली मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक विंध्या कॉलरी क्लब में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे की उपस्थिति करकेली मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह अध्यक्षता में संपन्न हुईस भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक प्रवास कर मतदान केंद्र को मजबूत बनाने की अपील की। मंडल की आगामी कार्ययोजना तय कर सभी कार्यकर्ता व्यवस्थित पूर्व निर्धारित योजना बनाकर मतदान केंद्र स्तर तक प्रवास करें। सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से आम जनता को जोड़ें। 2003 के पहले का मध्य प्रदेश और अभी 2023 के मध्य प्रदेश के तुलनात्मक अध्ययन से जनता को विकास और उत्थान की बात बताएंस बैठक में मंडल प्रभारी राकेश द्विवेदी ने सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की। मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, अशोक तिवारी, राजेंद्र विश्वकर्मा, हरिहर सिंह, संग्राम सिंह, मीना सिंह, योगेश द्विवेदी, कैलाश सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।