हिम्मत व साहस से जीवन को मिलती है ताकत-रौतेल बच्चों को हर विधि में आगे बढ़कर करना चाहिए कार्य-मीना- रिपोर्ट @ शशिधर अग्रवाल
हिम्मत व साहस से जीवन को मिलती है ताकत-रौतेल
बच्चों को हर विधि में आगे बढ़कर करना चाहिए कार्य-मीना- रिपोर्ट @ शशिधर अग्रवाल
अनूपपुर / वन परिक्षेत्र अनूपपुर के वन चौकी किरर में शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालिका एवं उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर के 130 से अधिक छात्राओं की उपस्थिति में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस दौरान मुख्य अतिथि की आसंदी से मध्यप्रदेश कोल जनजातीय विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को पूरी हिम्मत एवं साहस के साथ कार्य करना चाहिए जिससे उन्हें जीवन में ताकत प्राप्त होगी तथा आगे बढ़ सकेंगे उन्होंने वन वन्यप्राणियों एवं प्रकति के संतुलन को बनाए रखने के लिए कार्य करने का आह्वान किया इस दौरान प्रधान अपर मुख्य वन संरक्षक नीति विश्लेषण भोपाल मोहन मीणा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सबसे आगे प्रत्येक कार्य में रहकर प्रथम स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य बनाकर अध्यापन एवं अन्य कार्य करना चाहिए उन्होंने वन विभाग में विभिन्न पदों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों का परिचय एवं उनके दायित्वों को बच्चों को अवगत कराते हुए आने वाले समय में वन विभाग से जुड़ने का आह्वान करते हुए वन वन्यप्राणियों एवं ऑक्सीजन के लिए वनों के रहने का महत्व समझाया अनूपपुर डीएफओ एस,के,प्रजापति ने बच्चों को वनों में वनों के प्रकार तथा वनों में पाए जाने वाले पेड़ पौधों के साथ शाकाहारी एवं मांसाहारी वन्यप्राणियों की जानकारी देते हुए बच्चों को जो आने वाले समय के भविष्य हैं से प्रकृति की संरचना बनाए रखने का आह्वान किया एसडीओ वन राजेंद्रग्राम एवं प्रभारी अनूपपुर प्रदीप कुमार खत्री ने बच्चों को मैं भी बाघ जो इस वर्ष के अनुभूति कार्यक्रम की मुख्य थीम है के तहत नारे लगवाते हुए गीत की प्रस्तुति की तथा हाथी सहित अन्यप्राणियों के मादाओ के गर्भधारण की जानकारी देते हुए कहा कि हाथी सबसे बुद्धिमान जानवर इसलिए होता है कि वह अपनी मां के पेट में सर्वाधिक समय तक रहता है, आईएफएस एवं प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी अमरकंटक वीरेंद्र पटेल ने बच्चों को पानी के संरक्षण एवं पानी से बनते नाले नदी के संबंध में जानकारी प्रदान की कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर एवं प्रेरक शशिधर अग्रवाल,मनीष कुमार,देवेंद्र कुमार पांडेय,कुंदन शर्मा,नर्मदा प्रसाद पटेल के साथ वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर स्वर्ण गौरव सिंह ने वन भ्रमण दौरान बच्चों को पेड़ पौधों औषधि पेड़ों पानी की संरचना के साथ ध्यान कर कर प्रकृति के अनुभव को साझा किया इस दौरान वनों की रक्षा हेतु चिपको आंदोलन के तहत बच्चों को विभिन्न तरह के पेड़ों से लिपट प्रकार रक्षा करने की बात कही बच्चों ने वन विभाग से संबंधित प्रश्नोत्तरी में बढ़चर कर हिस्सा लेकर जवाब दिए जाने पर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया इस दौरान वनों के संरक्षण हेतु सभी को शपथ दिलाई गई अनुभूति कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अनूपपुर के सभी कर्मचारी अधिकारी,विद्यालयों के शिक्षक/शिक्षिका एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरा के चिकित्सा टीम उपस्थित रहे हैं।


