खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 की टार्च रिले रैली 24 सितम्बर को पहुंचेंगी अनूपपुर

खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 की टार्च रिले रैली 24 सितम्बर को पहुंचेंगी अनूपपुर
अनूपपुर। मध्यप्रदेश में ‘‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’’ 2023 का आयोजन ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर 15 सितम्बर 2023 से 05 अक्टूबर 2023 तक किया जा रहा है। राज्य स्तरीय आयोजन प्रदेश के 8 शहर भोपाल, इन्दौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, शिवपुरी एवं कटनी में आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के मुख्य आतिथ्य में खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 के लोगो, शुभंकर एवं एंथम का अनावरण 16 सितम्बर 2023 को तात्या टोपे राज्य खेल परिसर भोपाल में किया गया। उक्ताशय की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी शिवकुमार सिंह ने बताया है कि ‘‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’’ की टार्च रिले रैली भोपाल से प्रारंभ होकर जिला मुख्यालय अनूपपुर में 24 सितम्बर 2023 को शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर पहुंचेंगी। तत्पष्चात शासकीय तुलसी महाविद्यालय से टार्च रिले रैली दोपहर 2ः30 बजे प्रारंभ होकर उत्कृष्ट विद्यालय होते हुए जिला खेल परिसर अनूपपुर में समाप्त होगी। जिसके पश्चात् डिंडौरी जिले के लिए प्रस्थान करेगी, जिसका समापन भोपाल में होगा। उन्होंने खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 की टार्च रिले रैली में अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ियों, आम नागरिकों तथा समाजसेवियों से सहभागिता की अपील की है।