जिला न्यायालय परिसर अनूपपुर में किया गया पौधरोपण

अनूपपुर I  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार ‘‘पंच ज‘‘ अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला न्यायालय परिसर अनूपपुर में पौधरोपण किया गया। जिसमें आम, आंवला, जामुन सहित अन्य पौधों का रोपण प्रधान जिला न्यायाधीश  एस.एस. परमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव  विवेक शुक्ला, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  पंकज जायसवाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  राजेन्द्र प्रसाद सेवतिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  महेन्द्र कुमार उइके, न्यायिक मजिस्ट्रेट  रामअवतार पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री अंजली शाह, जिला विधिक सहायता अधिकारी  दिलावर सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष  संतोष सिंह परिहार, अधिवक्ता  चन्द्रकांत पटेल,  संजय शुक्ला तथा कर्मचारियों द्वारा किया गया। 
इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये सभी को अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना चाहिए। लगातार गर्मी और ग्लोबल वार्मिंग का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बडा कारण अंधाधुंध की जा रही वृक्षों की कटाई है। यदि आज मानव समाज जागृत हो जाता है और जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के लिये एकजुट होकर कार्य करता है, तो पर्यावरण को बचाया जा सकता है।