एकलव्य विद्यालय की छात्राओं ने मतदान के नैतिक धर्म को निभाने किया गया आव्हान मतदाता जागरूकता के संदेश पर छात्राओं की प्रस्तुति को सराहा गया

एकलव्य विद्यालय की छात्राओं ने मतदान के नैतिक धर्म को निभाने किया गया आव्हान
मतदाता जागरूकता के संदेश पर छात्राओं की प्रस्तुति को सराहा गया
अनूपपुर I मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर शासकीय एकलव्य आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के 120 छात्राओं के दल द्वारा लोकतंत्र का पावन त्यौहार आ गया है, चलो सब साथ चलेंगे अपना मतदान करेंगे गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। छात्राओं ने हर मतदाता को अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मतदान के दिवस मतदान कर प्रजातांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया गया। गीत के माध्यम से सुखद भविष्य के लिए बहन, मां, बेटी आगे आएं, नैतिक धर्म निभाने सभी वोट देने जाएं, अपना कर्तव्य निभाएं, निर्भय होकर मतदान करने का समय आ गया है, चलो सब साथ चलेंगे अपना मतदान करेंगे की अपील की गई। शासकीय एकलव्य विद्यालय के छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता संदेशयुक्त नृत्य की प्रस्तुति को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति का प्रथम पुरूस्कार प्राप्त हुआ।