मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौधे लगाकर मनाया जन्म-दिवस मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाए जामुन, महुआ और करंज के पौधे 

 भोपाल - मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में जामुन, करंज और महुआ के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री  चौहान के साथ श्रीमती मीनाक्षी यादव ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। उनके पति  अखिलेश यादव और बेटी आइरिस साथ थीं।  अतुल मालवीय ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए।

इनके परिजन व परिचित  भरत मालवीय और रुपेश व आरुष साथ थे। ग्वालियर के लोकतंत्र सेनानी  त्रिलोक नाथ झा और सामाजिक कार्यकर्ता  दिनेश कुमार शर्मा, राजू पथरोल, संजीव गोयल, सुरेश नागवंशी तथा श्रीमती किरणजीत कौर ने भी पौध-रोपण में भाग लिया।