05 दिसंबर को संपन्न होगा जिला अधिवक्ता संघ अनूपपुर का चुनाव – एड.नरेंद्र सिंह सिंगर |

(प्रत्याशियों का अंतिम प्रकाशन जारी)

अनूपपुर/  जिला अधिवक्ता संघ अनूपपुर के निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट नरेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि (निर्वाचन दिसंबर 2025 से दिसंबर 2027) हेतु आज दिनांक 28/11/2025 को 3:00 बजे तक जिला अधिवक्ता संघ अनूपपुर चुनाव में विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय विभाग के लिए अभ्यर्थियों का अंतिम प्रकाशन निम्न प्रकार है अध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट जगदीश प्रसाद पांडे, एडवोकेट  संतोष सिंह परिहार, एडवोकेट  विनोद कुमार सोनी, उपाध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट अशोक कुमार पटेल, एडवोकेट दुर्गेश कुमार सोनी, सचिव पद हेतु एडवोकेट गिरधारी साहू, एडवोकेट  राम कुमार राठौर, सह सचिव पद हेतु एडवोकेट  छोटेलाल प्रजापति, एडवोकेट  संजय दुबे, कोषाध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट  दया शंकर शुक्ला, एडवोकेट श्रीमती पूजा प्रजापति, पुस्तकालय अध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट राजकुमार राठौर, एडवोकेट शिव शंकर यादव ने अपनी दावेदारी पेश की है उक्त सभी पदों के लिए निर्वाचन की तारीख 05/12/2025 को तय की गई हैं उक्त दिनांक को ही निर्वाचन के लिए सुबह 10:00 बजे से 3:00 तक का समय निश्चित किया गया है, उक्त दिनांक को ही 4:00 बजे से मतगणना की जाएगी, मतगणना पश्चात उत्तिथि को ही निर्वाचित अधिकारियों को घोषणा की जाएगी।