दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सात महीने की गर्भवती महिला को जलाने का मामला सामने आया है। महिला बुरी तरह झुलस गई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला बवाना इलाके का है।दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि बवाना में 7 महीने की गर्भवती महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जलाया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की हर संभव सहायता भी कर रहे हैं।