नई दिल्ली ।  नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) भी राममय हो गई है। जहां एनडीएमसी की इमारतों को लाइटों से संजाया गया है तो वहीं प्रमुख स्थानों पर लगाए गए फ्लावर बोर्ड लगा दिए हैं। राममंदिर के चित्र वाले फ्लावर बोर्ड से बाजारों और प्रमुख स्थानों को सजा दिया गया है। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि नई दिल्ली के प्रमुख स्थानों को मनोरम फूलों के बोर्ड से सजाया है। उन्होंने बताया कि एनडीएमसी की उत्साही भागीदारी के तहत खान मार्केट, बीकेएस मार्ग, कनाट प्लेस, मंडी हाउस चौराहा, पीएम हाउस गोल चक्कर, मालचा मार्ग बाज़ार, यशवंत प्लेस मार्केट, दिल्ली हाट, बिड़ला मंदिर और 11 मूर्ति सहित नई दिल्लीभर के 10 प्रमुख स्थानों पर आकर्षक फूलों के बोर्डों से सजाया है। जिस पर राम मंदिर का दृष्ट फूलो द्वारा सजाया गया है। जो भक्त अभी अयोध्या में रामलला के मंदिर में दर्शन करने नहीं जा पा रहे हैं। उनके लिए यमुना नदी के किनारे सुंदर मंदिर की काष्ठ प्रतिकृति तैयार की गई है। 15 फीट लंबी, 12 फीट ऊंची तथा आठ फीट चौड़ी इस मंदिर का निर्माण तीन माह की मेहनत से किया गया है। विशेष बात कि बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल द्वारा इसे कश्मीरी गेट स्थित यमुना नदी के किनारे वासुदेव घाट पर स्थापित किया गया है। जिसमें आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा आज प्रभु राम की आरती उतारी जाएगी। साथ ही 21 हजार दीपक से घट को जगमग भी किया जाएगा इस संबंध में संस्था के महामंत्री सुमन गुप्ता ने बताया कि इस मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही संस्था द्वारा सप्ताह में एक बार यमुना की आरती का आयोजन होगा, जिसे कुछ माह के बाद प्रतिदिन किया जाएगा।