जिला कांग्रेस सेवादल के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन अनूपपुर में संपन्न राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
अनूपपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अनूपपुर में कांग्रेस सेवा दल का एक दिवसीय सम्मेलन अनूपपुर में संपन्न हुआ। सम्मेलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं गोष्ठी का आयोजन कर गांधी जी के जीवन दर्शन उनके व्यक्तित्व, कृतित्व को याद किया गया एवं उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। साथ ही आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव की चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। कांग्रेस भवन अनूपपुर में आयोजित सेवादल के सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुष्पराजगढ़ विधायक ने कहा गाँधी एक विचारधारा है जो अमर है। हम सौभाग्यशाली हैं कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश को बांटने के लिए नफरत का बीज जो बोया गया है चिंता का विषय है। अगर सत्ता में पुनः भाजपा आई तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। तानाशाही सरकार डर, भय, नफरत का माहौल बनाकर समाज को बांटने का काम कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी का डर दिखाकर दूसरे पार्टी के नेताओं को अपने पार्टी में शामिल कर रही है। लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार को गिराकर जबरन सरकार बना रही है। ऐसी तकलो के खिलाफ सभी कांग्रेस जन एकजुट होकर संघर्ष के लिए सामने आए और सत्तासीन केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके। हमें अंतिम पंक्ति में खड़े उस गरीब व्यक्ति की चिंता करनी होगी। प्रदेश में राहुल गांधी की न्याय यात्रा होनी है बढ़-चढ़कर सभी कार्यकर्ताओं को भाग लेना है। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन पिछले वर्ष राहुल गांधी लाल चैक श्रीनगर से झंडा फहराकर नफरत व भय फैलाने वाली लाकतो को करारा जवाब दिया था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सत्तासीन भाजपा सरकार समाज में नफरत का बीज बोकर लोगों को बांटने का काम कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास के उद्देश्यों से कोसों दूर है। हमें अपने संगठन महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सेवादल प्रत्येक ब्लॉक लेवल पर बैठकों का आयोजन कर लोकसभा की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित कैडर तैयार करें। सेवादल के प्रदेश प्रशिक्षक डॉक्टर एहसान अली अंसारी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मेलन में आगामी होने जा रहे लोकसभा चुनाव में हाथ के पंजा छाप के कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। इसके लिए लोकसभा स्तरीय सेवादल का एक दिवसीय विशाल सम्मेलन शहडोल संभागीय मुख्यालय में आयोजित कर कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन की ट्रेनिंग दिए जाने की योजना बनाई गई। लोकसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉक मुख्यालय पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया। प्रत्येक बुद्ध में 10-10 सेवादल कार्यकर्ता तैयार करने की रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम एवं समापन राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं दिवंगत हुए कांग्रेस जनों के परिवार के लोगों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
गांधीजी के शहादत दिवस पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

 


कोतमा सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू राज्य समिति के आह्वान पर अनूपपुर जिला मे विभिन्न जगहों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर याद करते हुए संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन किया गया । संविधान के विमोचन के पूर्व मे सीटू के नेतृत्व कारी साथियों ने गांधी जी के हत्या के संबंध में उद्बोधन देते हुए कहा कि 30 जनवरी 1948 को शाम 5ः30 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या की गई थी,  गांधी जी की हत्या  एक विचारधारा ने किया था। अफसोस है की गांधी जी की हत्या करने वाले विचारधारा के लोग आज देश के कुर्सी पर काबिज होकर किसान विरोधी, मजदूर विरोधी एवं आम जन विरोधी नीतियों को लागू कर आम जनता का जीना मुश्किल कर रखा है। जहां एक तरफ महंगाई आसमान छू रही है, वहीं दूसरे तरफ भ्रष्टाचार एवं लूट की घटनाएं तेजी से बढ़ी हुई है। जिसके परिप्रेक्ष्य में लगातार संघर्ष जारी रखते हुए संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय श्रम संगठनों ने 16 फरवरी 2024 को ग्रामीण बंद औद्योगिक हड़ताल का नारा दिया है जिसमें अनूपपुर जिला मे सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) बढ़चढ़कर भागीदारी निभाने का संकल्प लिया है सीटू जिला समिति अनूपपुर के महासचिव कामरेड इंद्रपती सिंह ने आम आवाम से अपील किया है 16 फरवरी की ग्रामीण बंद औद्योगिक हड़ताल को सफल बनाए उन्होंने कहा की संघर्ष ही एक रास्ता है जिस पर चलकर सरकार की मजदूर किसान नौजवान छात्र महिला विरोधी नितियो का मुकाबला किया जा सकता है और एक बेहतर शोषण विहीन समाज की स्थापना की जा सकती लड़गे तो जीतेंगे जरूर विचार का जवाब विचार से नही दे पाने वाले चुनते हैं हत्या का विकल्प  कब्र से बोल रहे हैं गांधी और सुनने को मजबूर है पूरी दुनिया शहादत दिवस पर संपन्न हुई संकल्प सभा सर्व सेवा संघ और मध्य प्रदेश सर्वोदय मंडल द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ सर्वोदय सेवक अनंत जौहरी ने किया। संकल्प सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारत सर्वोदय मंडल ( सर्व सेवा संघ ) के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि जो लोग विचार का जवाब विचार से नहीं दे पाते वे ही हत्या जैसा जघन्य  विकल्प चुनते हैं, लेकिन वह भूल जाते हैं कि हत्या से व्यक्ति की मृत्यु होती है विचार की नहीं। गांधी जी का विचार अमर है। आपने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या  विचारधारा सत्ता की शक्ति मिलने से बेलगाम हो चली है और अपनी करतूत से अब वह उनके विचारों को मिटाने की कोशिश में जुटी हुई है महात्मा गांधी के आश्रम, संस्थान और स्वाधीनता आंदोलन की विरासत सब उसके निशाने पर हैं। साबरमती आश्रम का स्वरूप बदलने की कोशिश हो अथवा सर्व सेवा संघ प्रकाशन राजघाट वाराणसी पर बुलडोजर कार्यवाही  सब उसी का हिस्सा है। मध्य प्रदेश सर्वोदय मंडल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री द्विवेदी ने कहा महात्मा गांधी बोलते थे कि मैं कब्र से भी बोलता रहूंगा। यह सच है कि गांधी कब्र से बोल रहा है और पूरी दुनिया को चाहे अनचाहे उन्हें सुनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस अवसर पर इस अवसर पर महात्मा गांधी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए समय के सखी पत्रिका की संपादक एवं कवि डॉक्टर आरती ने कहा कि महात्मा गांधी की व्यापक स्वीकारता को उनके जीने और खाने की प्रामाणिकता सिद्ध करती है। मार्क्सवादी विचारक लेखक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता सत्यम पांडे ने कहा कि बिना जिए, बिना किए कोई गांधी नहीं बन सकता गांधी के योगदान की चर्चा करते हुए आपने कहा कि आजादी के आंदोलन को गांधी ने जनता का आंदोलन बनाया। उनके आने के बाद ही आजादी के आंदोलन में नौजवान किसान और महिलाएं बड़े पैमाने पर खुलकर जुड़े। सामाजिक कार्यकर्ता कुमुद ने कहा कि गांधी के पास दो चेहरे नहीं थे उन्होंने जैसा किया वैसा कहा, जैसा कहा वैसा जिया। एक साधारण इंसान अपनी खामियों और दुर्बलताओं से ऊपर उठकर कैसे महामानव बन सकता है। गांधी का जीवन इसकी मिसाल है। सर्व सेवा संघ के युवा सेल के राष्ट्रीय संयोजक भूपेश भूषण ने कहा कि जिस सांप्रदायिकता ने महात्मा गांधी की हत्या की वह देश निगलने के लिए उद्धत है। हमें भारत के संविधान और धर्मनिरपेक्षता को बनाए और बनाए रखने के लिए शहादत दिवस पर संकल्प लेना होगा। अध्यक्षीय  उद्बोधन में सर्वोदय नेता अनंत जौहरी ने कहा कि किसानों और नौजवानों की दुर्दशा को दूर करने के लिए हमें उन्हें महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन का रुख करना होगा।