महिला मंडल ने किया गर्म कपड़ों का वितरण

बिजुरी। बिजुरी नगर के वार्ड क्रमांक 1 में महिला मंडल के द्वारा गर्म कपड़ों का वितरण जरूरतमंद लोगों को किया गया। जागृति महिला मंडल हसदेव क्षेत्र के द्वारा बिजुरी नगर के वार्ड क्रमांक एक मौहरी में जरूरतमंद व्यक्तियों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया इसके साथ ही स्वल्पाहार भी उन्हें प्रदान किया गया। जिसके तहत 45 जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया इसके साथ ही उन्हें खाने का सामान प्रदत्त किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से जागृति महिला मंडल की रंभा मिश्रा , विनीता शर्मा ,सरिता सिंह, रूना मित्रा,प्रभा यादव ,सुनीता कुमार, तृप्ति पांडे, समीना शेख, रीना कुमार उपस्थित रहे।