एसडीएम एवं खाद्य निरीक्षक ने निधि समूह सिवनी के उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण प्रांगण में नही मिला धान का एक दाना, समूह संचालक ने ऑपरेटर पर लगा दिए गंभीर आरोप

एसडीएम एवं खाद्य निरीक्षक ने निधि समूह सिवनी के उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण
प्रांगण में नही मिला धान का एक दाना, समूह संचालक ने ऑपरेटर पर लगा दिए गंभीर आरोप
अनूपपुर। उपार्जन केन्द्र निधि स्व-सहायता समूह सिवनी द्वारा धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को 25 लाख 60 हजार रूपए की चूना लगा कर 1172.60 क्विंटल लगभग 2 हजार 40 बोरी धान की फर्जी खरीदी चढ़ाते हुए अनैतिक रूप से लाभ अर्जित किए जाने की सूचना कलेक्टर आशीष वशिष्ठ को दिए जाने के साथ 4 फरवरी को खबर का प्रकाश करते हुए पूरे मामले को उजागर किया था। जिसके बाद कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम जैतहरी अंजली द्विवेदी एवं खाद्य निरीक्षक सीमा सिन्हा ने मौके पर पहुंच कर उक्त उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया, जहां मौके पर पूरा प्रांगण खाली मिला।
जांच के दौरान मिली अनियमितता
तहसील जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मनौरा के ग्राम मानिकपुर के मैदान में निधि स्व-सहायता समूह सिवनी को धान उपार्जन का कार्य दिया गया था। जहां खरीदी समाप्त होने के 15 दिन बाद भी ऑनलाईन पोर्टल में 1172.20 क्विंटल लगभग 2 हजार 940 बोरी धान शेष दिख रही थी, लेकिन भौतिक सत्यापन के लिए पहुंची टीम को उक्त उपार्जन के प्रांगण पूरी तरह खाली मिला, जिसके बाद उक्त समूह के संचालक कुसुम सिंह राठौर को मौके पर बुलाते हुए पंचनामा तैयार कर उनके बयान दर्ज किया गया।
समूह संचालक ने ऑपरेटर पर लगाये गंभीर आरोप
1172.20 क्विंटल धान की हेराफेरी के मामले में जांच द्वारा मौके पर निधि स्व-सहायता समूह सिवनी की संचालक कुसुम सिंह राठौर के बयान लिए। जहां बयान में कुसुम सिंह राठौर ने बताया कि उनका ऑपरेटर आर.एस. सिंह राठौर द्वारा उसके बताये गए धान की मात्रा से अधिक की मात्रा ऑनलाईन चढ़ा दी जाती है। जिसके कारण 1172.20 क्विंटल धान का शॉर्टेज आया था। समूह संचालक ने बताया कि ऑपरेटर आर.एस. सिंह राठौर के खिलाफ जैतहरी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
संचालक ने अपने आप को बताया पाक साफ
निधि स्व-सहायता समूह सिवनी की संचालक ने 1172.20 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी करते हुए पूरे मामले से बचने के लिए अपने ही ऑपरेटर आर.एस. सिंह राठौर पर आरोप लगाया गया है। जबकि पूरे मामले में धान उपार्जन के समय प्रतिदिन की गई खरीदी की मात्रा, किसानो की संख्या एवं परिवहन किए गए धान की मात्रा से संबंधित जानकारी उक्त समूह के संचालक को होती है, तथा उनके समूह में हुए अनियमितता की जवाबदेही भी उक्त समूह के संचालक की होती है।
इनका कहना है
मौके पर उक्त समूह के उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया गया, जहां प्रागंण पूरी तरह खाली मिला है, जिसका प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपा जाएगा।
सीमा सिन्हा, खाद्य निरीक्षक अनूपपुर