कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन सम्पन्न

कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन सम्पन्न
अनूपपुर / सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अंतर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र आई.जी.एन.टी.यू. अमरकंटक के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुर्मी, डॉ एस.के.राठौर एवं डॉ. अनीता ठाकुर, उप संचालक कृषि एन.डी. गुप्ता, उप संचालक पषुपालन, सहायक संचालक उद्यान, सहायक संचालक मत्स्य सहित उप परियोजना संचालक आत्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बी.टी.एम., क्षेत्रीय अधिकारी, जिले के प्रगतिशील कृषक एवं आत्मा गवर्निंग बोर्ड के अशासकीय सदस्य ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार, श्रीमती रश्मि खरे, भरत पटेल तथा कृषक उपस्थित थे। कार्यक्रम में कृषकों को रबी सीजन से जुड़ी हुई फसलों एवं अन्य कृषि संबंधी समस्याओं की चर्चा एवं निदान कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा परिचर्चा के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान द्वारा उद्यान विभाग की शासकीय योजनाओं एवं विभिन्न फलों एवं सब्जियों की व्यवसायिक खेती के बारे में चर्चा की गई। जिस पर कृषक ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा नीबू, अमरूद, आम आदि फलो की फलनबहार विषय पर कई प्रश्न पूछे गए, जिसका उत्तर वैज्ञानिकों के द्वारा प्रदाय किया गया। उप संचालक पशु पालन एवं सहायक संचालक मत्स्य विभाग द्वारा भी अपने विभाग में संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। उप संचालक सह परियोजना संचालक एन.डी.गुप्ता द्वारा कृषि विभाग द्वारा कृषकों को दिए जाने वाले हितलाभ की जानकारी प्रदाय की गई एवं संचालित योजनाओं के लिए किसानो को आगे आकर लाभ लेने का आग्रह किया गया। कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा की इस कड़ी में कृषि विज्ञान केन्द्र अमरकंटक की मृदा वैज्ञानिक डॉ. अनीता ठाकुर ने जैविक खाद बनाने की विधि एवं उसके फायदे की विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिकों द्वारा पर्यावरण एवं मौसम के बदलावों के आधार पर पारम्परिक कृषि पद्धति में बदलाव कर व्यवसायिक कृषि करने हेतु कृषकों से आग्रह किया गया।