पुष्पराजगढ़ के ग्राम डालाडीह में सार्वजनिक रंग मंच निर्माण का विधायक ने किया भूमि पूजन
अनूपपुर :- पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैहार के ग्राम डालाडीह में सार्वजनिक रंग मंच निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम समारोह आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को उपस्थित हुए। रंग मंच का निर्माण कार्य विधायक निधि से कराया जाएगा।इस सौगात के लिए क्षेत्र की जनता-जनार्दन द्वारा विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वागत,वंदन,अभिनंदन कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जैतहरी जनपद पंचायत अध्यक्ष राजीव सिंह,किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव चंद्रभूषण त्रिपाठी,जिला कार्य.अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय,डालाडीह सरपंच संभर सिंह,उप सरपंच मंगल सिंह,जनपद सदस्य धुर्वे,मंडल अध्यक्ष कोल सिंह धुर्वे एवं क्षेत्र की देव तुल्य जनता-जनार्दन उपस्थित थी।